उत्तरकाशी, 06अगस्त।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी पहुंचकर आपदाग्रस्त धराली बाजार,हर्षिल एवं आस-पास के क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का किया हवाई सर्वेक्षण।
हवाई सर्वेक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के स्मार्ट कंट्रोल रूम में आला अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की, और जरुरी दिशा निर्देश दिए।
यमनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग यातायात हेतु सुचारु हो गया है, जबकि गंगोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग नगणु, धरासू, नालू पानी, पापड़ गाड़, गंगानाली, सोनू गाड़ आदि स्थानों पर बाधित है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का का कार्य जारी है। वैकल्पिक मार्ग का विकल्प भी तलाशा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ