श्री बद्रीनाथ धाम मे जिला विकास प्राधिकरण एवं मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था के विरोध मे आंदोलन जारी।।

श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
       श्री बद्रीनाथ धाम मे जिला प्राधिकरण एवं मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था के विरोध मे शुरू हुआ आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा, श्री बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीतांबर सिंह मोल्फा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मेहता  के नेतृत्व मे एराइवल प्लाजा से साकेत तिराहे तक जनाक्रोष रैली निकली गयी। 
          
           मास्टर प्लान कार्यों एवं जिला प्राधिकरण से परेशान क्षेत्र वासियों ने देवी- देवताओं का उद्घोष के साथ प्राधिकरण एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
         साकेत तिराहे पर हुई सभा मे अध्यक्ष श्री मोल्फा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री मेहता ने आंदोलन के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला और संकल्प से सिद्धि तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।       समिति के संरक्षक जमुना प्रसाद रैमानी ने आंदोलन की रणनीति को बदलने और ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। 
         समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा ने शीघ्र ही कोर कमेटी की बैठक आहुत कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ