उत्तरकाशी, 16अगस्त।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्री और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं निरन्तर मातली और चिन्यालीसौड़ से हर्षिल तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है।
शासन /प्रशासन की प्राथमिकता हैं कि प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य चिन्यालीसौड़ से भेजी जा रही राहत सामग्री के लिए की गई व्यवस्थाओं में जायज़ा लेने पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र में भेजे जा रहे समान को व्यवस्थित रखने , स्टोर में पर्याप्त भंडार रखने और उसका उचित तरीके से प्रबंधन करने के निर्देश दिये।
गौरतलब धराली हर्षिल के आस–पास के गांवों में प्रशासन की टीमें घर–घर जाकर खाद्यान्न सामग्री और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं निरन्तर वितरण कर रही है।
जनपद में मातली हेलीपैड और चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से लगातार खाद्यान्न सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं हर्षिल धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वायु सेना के चिनूक, एमआई 17 और एएलएच हेलिकाप्टर से लगातार भेजी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ