स्वतंत्रता दिवस पर सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे हुआ मुख्य आयोजन,, सामूहिक मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण के केन्द्र।।

ज्योतिर्मठ, 15अगस्त।
      सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ मे 79वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रातः प्रभात फेरी के उपरांत खेल मैदान रविग्राम मे सामूहिक मार्चपास्ट का शानदार आयोजन हुआ,, नगर पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने मार्चपास्ट की सलामी ली।
       
        पालिका सभासद प्रवेश डिमरी के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे मार्चपास्ट से पूर्व पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।
   
       इस अवसर पर बतौर विशिष्ठ अथिति एसडीएम सीएस बशिष्ठ, नगर पालिका ईओ एचएस रौतेला, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, पालिका के वर्तमान, निवर्तमान, व पूर्व सभासदगणों के अलावा बड़ी संख्या मे अभिभावक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    दोपहर बाद स्थानीय गाँधी मैदान मे रंगारंग प्रतियोगात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें नगर के सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ