नगर के परसारी वार्ड मे भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वॉ स्वतंत्रता दिवस।।

ज्योतिर्मठ, 15अगस्त।
        नंदा देवी प्रेरणा समिति परसारी के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, महिला एवं युवक मंगल दल परसारी ने 79वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया।
      प्रातः प्रभात फेरी व विद्यालयों मे ध्वजारोहण के उपरांत खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालयी छात्र -छात्राओं के साथ महिला एवं युवक मंगल दलों ने भी प्रतिभाग किया।
     
       खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरुषकृत किया गया, असम राइफल्स औली द्वारा छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को जलपान व्यवस्था की गई।
  
      इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष नारायण सिंह मर्तोलिया, सरपंच अंशुल राणा, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, पालिका सभासद सुनीता देवी, मेलाध्यक्ष भूपाल सिंह मर्तोलिया, कोषाध्यक्ष करण सिंह रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, युवक मंगल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेन्द्र मर्तोलिया, लक्ष्मण डुंगगरियाल,रघुबीर सिंह रावत, बरिष्ठ नागरिक नरेन्द्र सिंह रावत, के अलावा प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक /अध्यापिकायें मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ