श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल के सानिध्य मे हुआ हरेला महोत्सव,, फूलों की घाटी रेंज की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम।।


 श्री बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ, 16जुलाई।
           हरेला महोत्सव के  अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में मुख्य पुजारी श्री रावल अमरनाथ नंबूदरी  के सानिध्य में हरेला पर्व की विधिवत शुरुआत हुई, इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया।
     हरेला महोत्सव आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के सहयोग से पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों — थूनेर, कैल, भोजपत्र, बुरांश आदि का रोपण किया गया।
बीकेटीसी सदस्य डॉ. पोस्ती ने कहा, “भगवान श्री बदरीनाथ जी के पावन धाम में प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जैसे पुण्य कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।”
      कार्यक्रम में  धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,  प्रधान सहायक राजेन्द्र सेमवाल,अवर अभियंता गिरीश रावत,हरेंद्र कोठारी, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान फूलों की घाटी रेंज से बीट अधिकारी अजय सिंह रावत, भरत पंवार,अजीत भंडारी, संजय भंडारी, अशोक टोड़रिया, सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ