Recent News

6/recent/ticker-posts

ब्यापार संघ ज्योतिर्मठ के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल साह के निधन पर ब्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बन्द, गमगीन माहौल मे विष्णु प्रयाग घाट पर हुई अन्तेष्टि।।

ज्योतिर्मठ, 05जून।
     ब्यापार संघ ज्योतिर्मठ के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल साह के आकस्मिक निधन पर जोशीमठ के ब्यापारियों ने पूरे दिन ब्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। 
 गुरुवार को पैतृक घाट विष्णुप्रयाग पर गमगीन माहौल उनकी अन्तेष्टि हुई जिसमें बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे। उनके जेष्ठ पुत्र मनीष साह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  
       बेहद मिलनसार स्व0कन्हैया लाल साह लगातार दूसरी बार ब्यापार संघ के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, उनके निधन पर ब्यापारी समाज के अलावा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग भी अन्तिम संस्कार मे सम्मलित हुए।
    कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल साह के निधन पर ब्यापार संगठन के संरक्षक माधव सेमवाल, अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, महामंत्री सौरभ राणा, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार साह, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी साह, देवपुजाई समिति ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष अनिल नंबूरी सहित अनेक लोगों ने गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ