एनटीपीसी ने श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुण्ड साहिब मे श्रद्धालुओं की पेयजल सुविधा हेतु 52लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।।

गोपेश्वर /ज्योतिर्मठ, 13मई।
          एनटीपीसी की तपोवन जल विद्युत परियोजना ज्योतिर्मठ द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों की पेयजल सुविधा हेतु  रु 52.0 लाख के सापेक्ष रु 41.60 लाख की अग्रिम राशि जिलाधिकारी चमोली डॉ संदीप तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में  पेयजल निर्माण  निगम, गोपेश्वर को चेक के माध्यम से सहयोग राशि प्रदान की गई।                                            
            
         इस अवसर पर एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री प्रवीण अनंतराव पांडे  द्वारा आशा व्यक्त की  गई कि इस सहयोग राशि से अवश्य ही श्री बद्रीनाथ धाम  एवं श्री हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। 
      इस मौके पर चमोली के अपर जिलाधिकारी, श्री विवेक प्रकाश  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, के अलावा एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक"मानव संसाधन" राजेश बोईपाई एवं आर एंड आर विभाग के उप महाप्रबंधक डी एस गर्बयाल आदि मौजूद रहे।
 सहयोग के लिए  जिलाधिकारी एवं जल निगम ने एनटीपीसी द्वारा सामुदायिक हित मे किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एनटीपीसी परियोजना का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ