भारतीय जनता पार्टी ने संगठन मे लम्बे समय से कार्य कर रहे गजपाल सिंह बर्त्वाल को सीमांत जनपद चमोली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, विभिन्न चुनाव प्रक्रियाओं के उपरांत सोमवार को पार्टी पर्यवेक्षकों ने चमोली के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक मे श्री बर्त्वाल के नाम की घोषणा की।
चमोली जनपद के पोखरी विकास खण्ड के झिलोटी ग्राम निवासी श्री बर्त्वाल वर्ष 2005से 2007तक भाजपा युवा मोर्चा पोखरी मंडल के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2017 से 2020 व 2020 से 2022 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं 2022 से वर्तमान तक जिला कार्य समिति सदस्य रहे हैं।
श्री बर्त्वाल वर्ष 2014से 2018तक चमोली जिला पंचायत के सदस्य के साथ ही डीसीडीएफ पोखरी के डायरेक्टर भी निर्वाचित हुए हैं, उन्होंने उत्तराखंड व उत्तराखंड से बाहर विभिन्न प्रदेशों मे चुनाव सहायक, चुनाव सह संयोजक व मंडल प्रभारी के दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किया।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री बर्त्वाल की न केवल राजनितिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र मे भी सहभागिता रही है।
श्री बर्त्वाल के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, बीकेटीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा नेत्री सुषमा डिमरी,भाजपा नेता सुभाष डिमरी, भगवती प्रसाद नम्बूरी, हर्ष बर्धन भट्ट, समीर डिमरी,गुड्डू लाल,राजेन्द्र रतूड़ी,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, मुकेश डिमरी, पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया,ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण, कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्ण मणि थपलियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रोहणी रावत, शैलेन्द्र पंवार, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजिया रावत, पूर्व प्रमुख सुचिता चौहान, ठाकुर सिंह राणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांता भट्ट,पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, पूर्व महामंत्री प्रदीप फरस्वाण, एवं नगर पालिका ज्योतिर्मठ के नव निर्वाचित सभासदों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ