भारतीय जनता पार्टी के चमोली नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल का जिला मुख्यालय पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
श्री बर्त्वाल 20मार्च को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचेंगे जहाँ भाजपा जिला कार्यालय मे हवन पूजन के साथ कार्यकर्त्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर चमोली जनपद के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, नन्दप्रयाग व चमोली मे भी स्वागत किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ