श्री बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान कार्यों के तहत ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि पर बिना किसी सूचना के निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों ने गहरी नाराजगी ब्यक्त करते हुए तत्काल कार्य रोकने की मांग की है।
ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के अध्यक्ष अमित सती, संरक्षक ऋषि प्रसाद सती व महामंत्री प्रदीप नौटियाल द्वारा एसडीएम को दिए पत्र मे कहा है कि ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों के चार थोकों की भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका तीर्थ पुरोहित विरोध करते हैं और यथा शीघ्र निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश जारी करने की मांग की।
पत्र मे कहा गया है कि यदि उक्त भूमि की आवश्यकता है तो तीर्थ पुरोहितों को इस भूमि के बदले ब्रह्मकपाल के नजदीक आवाशीय भवन बनाकर आवंटित किया जाय। पत्र मे कहा है कि जब तक इस प्रकार का अनुबंध नहीं बनता तब तक कार्य रोका जाय, अन्यथा तीर्थ पुरोहितों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ