नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।।

ज्योतिर्मठ, 17दिसंबर।
                   सोमवार को को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना , एंटी ड्रग सेल तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 डॉ0 प्रीति कुमारी द्वारा दिलाई गईl 
       छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रीति ने कहा कि युवाओं के कंधों पर उत्तराखंड राज्य (देवभूमि) की जिम्मेदारी है।   उन्होंने कहा कि नशे से न केवल आर्थिक हानि  होती है बल्कि शारीरिक और मानसिक हानि भी होती है, और हम अपने चुने गए उद्देश्यों पर नशे की वजह से सफल नहीं हो पाते हैं।
    
    प्राचार्य ने कहा कि नशे की लत से नशा करने वाला व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसका परिवार, पास पड़ोस,  तथा समाज को भी हानि उठानी पड़ती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूरी बनाए रखने का आवहान किया।
  नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में महाविद्यालय के 70 से अधिक छात्र छात्राएं , प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ