ज्योतिर्मठ, 16दिसंबर।
विद्या भारती से संबंध भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अभिभावक सुखदेव महिपाल, विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सरोजनी नौटियाल, सरला देवी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया।
सम्मान समारोह मे विद्यालय के 25 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही मेधावी छात्रों की माता को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अब तक 29 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया तथा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया साथ ही विद्यालय ने खेल तथा शैक्षिक बौद्धिक प्रतियोगिता में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री उप्रेती ने विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिरों एवं विद्या मंदिरों की प्रशंसा की और विद्यालय की श्रेष्ठ उपलब्धियां के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय के आचार्यों को साधुवाद दिया, उन्होंने कहा कि विद्यालय की उपलब्धि मन को गदगद करने वाली है। उन्होंने विद्या मंदिरों में दी जाने वाली संस्कारक्षम मूल्य परख गुणात्मक शिक्षा की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सरोजिनी नौटियाल ने समस्त अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पवार ने किया।
कार्यक्रम में अनेक अभिभावक, श्री अंशुल भूजवाण श्री जितेंद्र कंडारी, श्री भूपेंद्र सिंह रावत, विद्यालय के अचार्य मनोज बुटोला, विनोद सती, हरेंद्र सिंह नेगी, कैलाश भट्ट, आशुतोष डोभाल, नितिन भट्ट, भारत भंडारी, चंद्रकला परमार आरती सजवाण, करिश्मा, संगीता नेगी, नीलम नवानी, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ