भाजपा ओबीसी मोर्चा चमोली का सामाजिक सम्मेलन हुआ आयोजित ।।

जोशीमठ,11मार्च।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला चमोली के द्वारा सामाजिक सममेलन का कार्यक्रम बदरीनाथ विधानसभा के नगर मण्डल जोशीमठ मे आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही स्वरोजगार एवं विश्वकर्मा योजना सहित भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
  
नगर पालिका के सभागार मे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस सम्मेलन मे नामामि गंगा के प्रदेश सह संयोजक ऋषि प्रसाद सती, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवती प्रसाद नंबूरी,जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह फरकिया व ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी नितिन ब्यास आदि ने संबोधित किया।
   
कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शांता भट्ट,  अनीता पंवार, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अखिलेश भुजवाँन मीडिया प्रभारी शुभम रावत  ओबीसी मोर्चा के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह पंवार, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष  सुखदेब महिपाल, महामन्त्री भाजपा नगर मंडल जोशीमठ  प्रदीप नोटियाल, मंडल उपाध्यक्ष बसंत लाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष गुडू लाल समेत भाजपा के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्य कर्ता एवं सभी  महिला समूहों  की महिलाये बड़ी संख्या मे उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ