चमोली,11फरवरी।
सोनला बछेर व्यापार संघ की नवीन कार्यकारणी की बैठक जिला संगठन मंत्री पवन राठौर की देखरेख मे सम्पन्न हुई।गुमान सिंह के संचालन मे हुई इस बैठक मे सभी ब्यापारियों ने आम सहमति से पुनः मदन सिंह रावत को अध्यक्ष, पंकज रावत को महामंत्री, उमेद सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि नगर उपाध्यक्ष पद पर संजय नेगी व जयदीप खत्री मीडिया प्रभारी नामित किए गए।
बैठक मे पारित अहम प्रस्तावों मे बाजार को जंगली जानवरो से सुरक्षित रखने के लिए जिला पंचायत से सोर ऊर्जा लाइट लगवाने के साथ ही व्यापारियो का सामूहिक बीमा करवाने की योजना पर भी चर्चा हुई।
0 टिप्पणियाँ