जोशीमठ,11फरवरी।
"गांव चलो अभियान" के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रवास कार्यक्रम जारी है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने बूथ नंबर 10 रायगढ़ी में बूथ प्रवासी कैप्टन मदन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रायगढ़ी बूथ में प्रवास किया।
इस दौरान जन संवाद कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में मतदान कर राष्ट्र ऋषि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया।
गांव चलो अभियान कार्यक्रम में रायगढ़ी बूथ नंबर दस के अध्यक्ष महावीर सिंह नेगी, रायगढ़ी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भगत सिंह, दिलबर सिंह नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दरबान सिंह, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ