विवेकानन्द युवा केन्द्र के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जोशीमठ मोहन जोशी, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश डोभाल, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के एन एस एस प्रभारी प्रकाश पंवार, शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र खत्री, वरिष्ठ समाजसेविका अनिता पंवार, कमला भट्ट, व्यापार संघ जोशीमठ के महामंत्री सौरभ राणा, शुभम रावत, नरेश नैनवाल, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ रासायनिक विज्ञान के प्रवक्ता कैलाश भट्ट, सहित अनेकों युवा मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के उपरांत सरस्वती वंदना तथा अतिथियों का बैच अलंकरण कर किया गया।वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र पर व्याख्यान करते हुए स्वामी जी के उपदेशों को निजी जीवन मे आत्मसात करने, राष्ट्र निर्माण व संसार में मानव समाज सहित समस्त जीव जगत को अमृतकलश का बताया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित युवाओं व अतिथियों को स्वामी विवेकानन्द जी का साहित्य वितरित किया गया। गोष्ठी में संस्था द्वारा विगत 2008 से संचालित विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियों को भी युवाओं व अतिथियों के सम्मुख रखा गया।
दूसरी ओर देहरादून सहित राज्य के अनेक स्थानों पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर स्थापित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने अपना पचासवाँ स्थापना दिवस समर्पण दिवस के रूप मे मनाया।
ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती समारोह उत्तराखंड के अध्यक्ष/उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल के अनुसार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है, स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर सितंबर 2024 तक जनजागरण अभियान चलाएंगे।
0 टिप्पणियाँ