उत्तराखंड विद्वत परिषद द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने वाले समाज सेवियों,प्रबुद्ध जनों को एक समारोह मे सम्मानित किया गया।
देहरादून मे आयोजित एक कार्यक्रम मे उत्तराखंड विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य विजेन्द्र प्रसाद ममगाईं ने अन्य लोगों के साथ ही चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूक धारी महापंचायत के महामंत्री/विकेटीसी के पूर्व सदस्य हरीश डिमरी को समाज सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड विद्वत परिषद के संरक्षक एवं ज्योतिष्पीठ ब्यास पद से अलंकृत आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं,परिषद के महासचिव आचार्य दिनेश प्रसाद भट्ट, संगठन सचिव आचार्य सुभाष चमोली, व वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ