जोशीमठ पहुंचने पर अक्षत कलश का पुष्प वर्षा के साथ हुआ भब्य स्वागत,कलश शोभा यात्रा मे उमड़ा आस्था का सैलाब।।

जोशीमठ,24दिसंबर।
      श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के श्रीराम मंदिर गर्भगृह मे पूजित अक्षत कलश का रविवार को आद्य गुरु शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ"जोशीमठ"पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ भब्य स्वागत हुआ।
  
स्थानीय महिलाएं परंपरागत परिधान अपने घरों से जल कलश लेकर अक्षत कलश के स्वागत के लिए पहुंचे,मारवाड़ी चौक पर अक्षत कलश का बाजे गाजे के साथ स्वागत हुआ,यहाँ से अक्षत कलश शोभा यात्रा शुरू हुई पूरे नगर मे जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ श्री नरसिंह मंदिर प्रांगण पहुंची। अक्षत कलश शोभायात्रा मे सांस्कृतिक परिषद रविग्राम की मनमोहक झाँकी जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण,सीता व हनुमान के पात्र सजधज कर रथ में चल रहे थे।
  
अक्षत कलश का सिद्धपीठ नवदुर्गा मंदिर, वासुदेव मंदिर व श्री नरसिंह मंदिर मे पूजन हुआ,इसके उपरांत सभा स्थल पर श्री बद्रीनाथ धाम के  पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने विधि विधान से अक्षत कलशों का पूजन किया।
     
   नरसिंह मंदिर प्रांगण"मठागण"मे धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला ने अक्षत कलश के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर मे पूजित यह अक्षत हर घर तक पहुंचेंगे,यह अपने पूजा2 स्थान पर रखकर पूजित तो हैं ही अपितु यह प्रभु श्रीराम के दर्शनों का न्यौता"आमंत्रण"भी है।
उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम गर्भगृह मे विराजित होंगें उस दिन प्रत्येक घर मे कम से कम पाँच दीपक अवश्य जलने चाहिए।
आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल जी ने कहा कि 496 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद हम सबको भगवान श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य मिल रहा है,उन्होंने कहा कि आगामी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक नगर के वार्ड स्तर व ग्राम स्तर पर गठित टोलियां पूजित अक्षत को घर घर पहुंचाएंगे और इस पुनीत कार्य मे सभी को सहभागी बनना है।
   अक्षत कलश शोभा यात्रा व धार्मिक सभा मे विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष/अभियान प्रमुख देवी प्रसाद देवली,बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,देवपूजाई समिति जोशीमठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, आरएसएस के नगर संघचालक दाताराम मिश्रा, नगर कार्यवाह दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल,बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, जोशीमठ ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, व ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रदीप फर्स्वाण सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं मौजूद रही।
   
जोशीमठ पहुंचने से पूर्व सेलँग में भी अक्षत कलश का स्वागत हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ