सरस्वती विद्या मंदिर एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ ।।

जोशीमठ,24 दिसंबर।
 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ के सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन नंदा देवी मन्दिर डांडो जोशीमठ  में मुख्य अतिथि महिला मंगल दल डांडो की अध्यक्ष आशा सती ,विशिष्ट अतिथि निवर्तमान सभासद नगर पालिका जोशीमठ  अमित सती तथा कार्यक्रम अध्यक्ष  बद्री सिंह नेगी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर जोशीमठ द्वारा मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशा उन्मूलन पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंवार द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा  रखते हुए बताया गया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं तथा शिविर का समापन 30 दिसंबर को किया जाएगा । 
मुख्य अथिति श्रीमती सती द्वारा अपने उदबोधन में सात  दिवसीय शिविर में छात्रों को सामाजिक अनुभवों को सीखने के साथ शिविर की शुभकामनाएं दी , विशिष्ठ  अतिथि द्वारा एनएसएस के इतिहास पर बोलते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। 
स्वंयसेवी नवनीत, प्रिंसी, गुनगुन, दिव्यांशी, स्नेहलता, अंशिका, रितिक आदि द्वारा लोक संस्कृति की सुन्दर प्रस्तुति तथा नाटक की जीवंत प्रस्तुति को सभी ने सराहा। 
आचार्य शारदा प्रसाद तिवारी की संचालन में हुए कार्यक्रम में पूनम नौटियाल उपाध्यक्ष महिला मंगल दल, वीना मंद्रवाल, सरोजनी नौटियाल सहित डांडो वॉर्ड के मातृ शक्ति की गौरवमयी उपस्तिथि रही।  कार्यक्रम के विविध सत्रों में सहयोग करने वाले आशुतोष डोभाल, नितिन भट्ट, हरेंद्र नेगी, कैलाश भट्ट, चन्द्रकला परमार, आरती नेगी, करिश्मा तथा बिंदु सिंह उपस्तिथ रहे।  
 
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ