खडक-पुस्तक पूजन के बाद श्री बद्रीनाथ धाम मे वेद ऋचाओं का वाचन हुआ बंद।।


बदरीनाथ/जोशीमठ,16 नवंबर। 
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को सायंकाल  शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।इसी क्रम में मंगलवार से पंच पूजायें शुरू हो गयी 14 नवंबर को पहले दिन श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद शाम को कपाट बंद हो गये बुधवार को आदि केदारेश्वर जी तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए।
बृहस्पतिबार को तीसरे दिन खडग पुस्तक पूजा के बाद वेद पुस्तकों तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। आज प्रात: रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने खडग पुस्तक पूजा की।
वेद पोथियों की पूजा के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी 
राजेंद्र चौहान,  सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, केदारसिंह रावत, संजय थपलियाल, राजेंद्र पुरोहित, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी सतीश मैखुरी आदि मौजूद रहे।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़  ने बताया पंचपूजाओं के चौथे दिन शुक्रवार  17 नवंबर को महालक्ष्मी जी की विशेष पूजाएँ संपादित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ