राष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी बोर्ड के निदेशक वीरेन्द्र जुयाल का कार्यकर्ताओं ने किया नागरिक अभिनंदन।।

जोशीमठ,16नवंबर।
भारत सरकार द्वारा नव मनोनीत राष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी बोर्ड के निदेशक वीरेन्द्र जुयाल का जोशीमठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। श्री जुयाल बुधवार देर सायं को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर जोशीमठ पहुंचे थे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से  अवगत कराते हुए उनके निराकरण का आग्रह किया। 
 कार्यकर्ताओं ने पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची मे शामिल कराने, दर्ज कराने, परसारी लगा औली एवं कोटी फार्म मे पूर्व घोषित केंद्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र की यथाशीघ्र स्थापना कराए जाने एवं खेल मैदान रविग्राम को स्टेडियम के रूप मे विकसित करने का विशेष आग्रह किया।
श्री जुयाल ने कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए सभी बिंदुओं पर यथाशीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया। 
उन्होंने आगामी 14 दिसंबर को जोशीमठ में कृषि,उद्यान एवं किसान गोष्ठी का बृहद आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि,बागवानी की जानकारी के साथ ही काश्तकारों के सामने उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ