हेमकुंड साहिब-लोकपाल यात्रा मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी,लोनिवि को अवशेष कार्यो को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश।।

गोपेश्वर-चमोली,04 नवंबर।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को वीसी के माध्यम से हेमकुंड यात्रा मार्ग पर संचालित अवस्थापना विकास कार्यो की समीक्षा की। यात्रा मार्ग के मध्य स्थित बोल्डर तोड़ने, मोड सुधारीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों के पुर्ननिर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मैन पावर बढ़ाते हुए जिम्मेदारी के साथ यात्रा मार्ग पर संचालित अवशेष निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें।
 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यात्री सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर बैंच, शैड, साइनेज, माइलस्टोन, घोडा पडाव पर शेड, गुरूद्वारा बाईपास निर्माण कार्यो को तेजी लाए। पुलना से आधा किलोमीटर पहले लक्ष्मण गंगा से हो रहे भूधसांव के ट्रीटमेंट हेतु आईआईटी रुड़की से जांच कराते हुए शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए। शौचालयों की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने सुलभ को फटकार लगाते हुए यात्रा मार्ग पर संचालित सभी शौचालयों में स्वच्छता एवं साफ सफाई बनाए रखने की हिदायत भी दी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस चौहान, ईई विद्युत अमित सक्सेना,  हेमकुंडवसाहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ