पैनखंडा जोशीमठ को ओबीसी की केंद्रीय सूची मे शामिल करने सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय नेताओं को दिए पत्र।।

जोशीमठ,04नवंबर।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने नई दिल्ली मे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से भेंट कर सीमान्त पैनखंडा जोशीमठ की अनेक समस्याओं को लेकर पत्र दिया।
श्री थपलियाल द्वारा दिए गए पत्र में पैनखंडा जोशीमठ जिसे उत्तराखंड राज्य मे ओबीसी का दर्जा प्राप्त है,लेकिन इस सीमान्त ब्लॉक को आज तक भी ओबीसी के केंद्रीय सूची मे शामिल नहीं किया गया,पैनखंडा जोशीमठ को केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल कराने,सीमान्त गावों से पलायन रोकने व रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती घाटी से भी शुरू कराने एवं नीती-माणा सीमाओं को "सीमा दर्शन योजना" के तहत विकसित कराने का आग्रह किया।
दिए गए पत्र मे श्री थपलियाल ने पंच बदरी मे एक भविष्य बदरी को भी श्री बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर विकसित कराने का आग्रह किया ताकि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से भी स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ