श्री बदरीनाथ धाम 7 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई हेतु भारत की तिब्बत से लगी अग्रिम चौकी घसतोली पहुंचकर सीमा प्रहरियों से वार्ता कर उनका उत्साह बर्धन किया।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार आज शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगे।
भारत- तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकियों से लौटने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम मे निर्माणाधीन यूपी भवन का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर हेतु रवाना हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार प्रात: भगवान बदरीविशाल के दर्शन करेंगे।
0 टिप्पणियाँ