बदरीनाथ/जोशीमठ,08अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां से वे सीधे भारत- तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकियों मे तैनात सीमा प्रहरियों से मिलने पहुंचे।
देर शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ धाम में प्रवास किया। शनिवार को प्रातः पित्र पित्र तर्पण व मंदिर दर्शन के बाद वे केदारनाथ पहुंचे, जहाँ केदारनाथ धाम हैलीपेड तथा श्री केदारनाथ मंदिर परिसर मे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ की अगवानी की। इस दौरान जिला प्रशासन सहित केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं भाजपा रुद्रप्रयाग जनपद के पदाधिकारी एवं तीर्थ पुरोहित भी मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ ने रविवार प्रातः भगवान श्री हरिनारायण के के पश्चात श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान किया। शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीमा दर्शन के साथ ही सीमा प्रहरियों से भेंट की, रात्रि को शयन आरती दर्शन एवं श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य वीरेंद्र असवाल व भाष्कर डिमरी आदि भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ