जोशीमठ,23 अक्टूबर।
नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज जोशीमठ के आग्रह पर राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज जोशीमठ की एनएसएस की छात्राओं को पालिका के नए ट्रेंचिंग ग्राउंड मैं जैविक कूडे से खाद बनाये जाने की जानकारी प्रयोगात्मक रूप से प्रभारी सफाई निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा दी गयी। एनएसएस की छात्राओं को जैविक कूड़े से खाद बनाते हुए दिखाया गया और अपेक्षा की गई एनएसएस शिविर के दौरान जैविक व अजैविक कूड़े को अलग अलग एकत्रित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाएंगे।
0 टिप्पणियाँ