केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने किए भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शन।।


बदरीनाथ/केदारनाथ, 26 अक्टूबर। 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम मंत्री रामेश्वर तेली ने ब्रहस्पतिबार की श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ भगवान के दर्शन किये।
केंद्रीय मंत्री पूर्वाह्न 11.30 बजे हैलीकाप्टर से  केदारनाथ धाम पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।  इस दौरान मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
श्री केदारनाथ दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। तीन बजे अपराह्न भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। 
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट विवेक थपलियाल,  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,  अजय सती,अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, योगेन्द्र नेगी,हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ