केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 28 अक्टूबर को संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ मे छात्रों से करेंगीं संवाद।।

------ प्रकाश कपरुवाण।
जोशीमठ,26अक्टूबर।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार 28अक्टूबर को श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय एवं संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ज्योतिर्मठ-जोशीमठ से संवाद करेंगी।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय वित्तमंत्री 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी, दोपहर 2 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक संस्कृत महाविद्यालय मे छात्रों से संवाद करेंगी।और साढ़े तीन बजे जोशीमठ से सड़क मार्ग से श्री बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगीं।
संस्कृत महाविद्यालय मे केंद्रीय वित्तमंत्री के आगमन को लेकर विद्यालय परिवार व छात्रों मे उत्साह है।बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, शिक्षा विभाग एवं प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पन्त के अनुसार ब्रहस्पतिबार को चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, बीकेटीसी के अभियंता व स्थानीय प्रशासन की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री पन्त ने बताया कि छात्र संवाद कार्यक्रम मे जोशीमठ के 9 विद्यालयों से दस- दस छात्रों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश संबंधित विद्यालयों को निर्गत कर दिये गए हैं।
गौरतलब है कि बीती 27 सितंबर को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति" बीकेटीसी"के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने केंद्रीय वित्तमंत्री से भेंट कर उन्हें श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम आने का न्यौता दिया था। 
भेँट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष श्री अजेन्द्र ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों एवं संस्कृत शिक्षणं संस्थानों का उल्लेख करते हुए इनके विकास के लिए सीएसआर के माध्यम से सहयोग का आग्रह भी किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ