चमोली,22अक्टूबर।
चमोली नगर व्यापार संघ की कार्यकरणी का गठन करते हुए सूर्य प्रकाश कुंवर को अध्यक्ष व आशीष सिंह को महामंत्री जबकि तरुण वंसल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभी पदों पर सर्व सहमति से मनोनयन हुआ। व्यापार मंडल चमोली के सभी ब्यापारियों ने नव मनोनित् पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने की अपेक्षा की।
नव गठित कार्यकरणी ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से आपसे तालमेल कर व्यापारी हितो की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
इस मौके पर व्यापार संघ के पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, पूर्व जिला संगठन मंत्री पवन राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गोस्वामी, अनूप अग्रवाल, पूर्व नगर कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा, अमित मलासी, सदाब, लइक, सहितकई व्यापारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ