राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रविग्राम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरू हुआ।
सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवी छात्राओं द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयं सेवी छात्रों द्वारा स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, भाषण, कथक नृत्य, जागर आदि प्रस्तुत किए गए, जिसमें निशा, हेमा, आरती, ज्योति, सिमरन, नैना, व अन्य स्वयं सेवी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य, पीटीए अध्यक्ष,के अलावा प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा,एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनीता नौटियाल, सहायक अध्यापिका कुमारी दीप्ति, कुमारी शिवानी तथा अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बबिता फर्स्वाण ने किया।
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में श्री नन्दादत्त सिलोड़ी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ