बद्रीनाथ/जोशीमठ,08अक्टूबर।
मुख्य सचिव डा0 एसएस सन्धु रविवार को बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर लोकमंगल की कामना की। मन्दिर समिति द्वारा मुख्य सचिव को अंगवस्त्र शॉल व तुलसी की माला भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव को हैलीपैड पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बद्रीनाथ में सभी बिल्डिंग एक ही डिजाइन से तैयार करने, बद्रीश झील एवं शेष नेत्र झील का काम अक्तूबर तक, अलकनंदा पर निर्मित तीनों पुलों को दिसम्बर तक तथा आईएसबीटी का काम 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। फुटपाथ और सड़कों में ड्रेन वॉटर की लेबलिंग को ठीक करने और जहाँ जहाँ काम पूरा हो गया वहाँ की ड्रेसिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्राईवरों के लिए 500 बेड की डोरमेटरी बनाने क भीे निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य सचिव ने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो सहित अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल, शेष नेत्र व बद्रीश झील सौन्दर्यीकरण निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ