बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी से विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा।।

बद्रीनाथ/जोशीमठ,12अक्टूबर।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी से श्री बद्रीनाथ धाम भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
 
  इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष श्री अजेन्द्र ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये की धनराशि का चैक दिए जाने पर मंदिर समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष  श्री अजेन्द्र ने श्री अंबानी से मंदिर समिति के प्रस्तावित विभिन्न प्रोजेक्टस पर चर्चा की, जिस पर श्री अंबानी ने पूरी मदद का भरोसा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ