जोशीमठ,09अक्टूबर।
 विकास खण्ड सभागार जोशीमठ मे "मेरी माटी मेरा देश" का अमृत कलश कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया गया।
 
खण्ड विकास अधिकारी मोहन जोशी द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहीद त्रिलोक सिंह रावत की धर्मपत्नी बीर नारी मीरा देवी का माल्यार्पण, बैच अलंकरण व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भब्य आयोजन किया गया।
  मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में  ग्राम प्रधान ,स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं,व  विकास खण्ड स्तर के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी उमेश पंवार ने किया।