हेमकुंड साहिब-लोकपाल मे हुई बर्फबारी,बुधवार को शीतकाल के लिए होंगें हेमकुंड साहिब के कपाट बंद।

जोशीमठ,10अक्टूबर।
हेमकुंड साहिब-लोकपाल मे हुई बर्फबारी,बुधवार को बर्फबारी के बीच होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट बन्द।
मंगलवार को दुपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और निचले इलाकों मे वारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार हिमपात हुआ।
हेमकुंड साहिब मैनेजमैंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार देर सायं से श्री हेमकुंड साहिब मे जोरदार हिमपात शुरू हो गया था जो लगातार जारी है। इस वक्त वहॉ पर सेवादारों के अलावा कपाट बंद होने पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के डेकोरेशन के लिए टीम मौजूद है।
बुधवार को कपाट बन्द होने के अवसर पर करीब ढाई हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब मे मौजूद रहेंगें। उन्होंने बताया कि पहली बार कपाट बन्द होने के मौके पर पाकिस्तान से सरदार काका सिंह के जत्थे के श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे।
मुख्य प्रबंधक ने बताया कि कपाट बन्द होने के अवसर पर पुष्प वर्षा होगी, सेना की मधुर बैण्ड धुन के बीच पूरे विधिविधान से कपाट बन्द किए जाने की प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ