भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता/ बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल की तीसरी पुण्य पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
मंगलवार को स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तपोवन"ढाक" मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे क्षेत्रवासियों के अलावा संस्थान के छात्र छात्राएं, प्रशिक्षक व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल के पुत्र ओम प्रकाश थपलियाल ने एक कंप्यूटर भेँट किया, जबकि स्व0 थपलियाल के भाई कृष्णमणि थपलियाल ने आईटीआई प्रशिक्षण के पांचों ट्रेडों मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरुष्कृत करने की घोषणा की।
आचार्य भालचंद्र चमोला के संचालन मे हुए कार्यक्रम में आईटीआई प्रभारी प्राचार्य मनोज पुंडीर के अलावा रामेश्वर थपलियाल, कैप्टन मदन सिंह फर्स्वाण, दिनेश थपलियाल,सुरेंद्र सिंह फर्स्वाण व श्रीधर प्रसाद थपलियाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ