प्रकृति की अनमोल धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार को पर्यटकों के लिए बन्द की गई।प्रति वर्ष करीब पांच महीने फूलों की घाटी पर्यटकों से गुलजार रहती है।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी मे इस वर्ष कुल 13हजार 161देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे,जिनमें 12हजार 760 भारतीय एवं 401 विदेशी पर्यटक थे। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष जून महीने मे खुलती है और अक्टूबर माह में बन्द होती है।
मध्य जुलाई से मध्य सितंबर तक फूलों की घाटी अपने यौवन पर होती है और इस दौरान प्रकृति के चितेरे पर्यटकों की संख्या मे भी आशातीत बृद्धि होती है।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधीन फूलों की घाटी रेंज की देख रेख मे पर्यटकों को बेहतर सुविधा के साथ ही घाटी मे खिलने वाले सैकड़ों किस्म के फूलों की जानकारी दी जाती है, और वन विभाग द्वारा घाटी मे प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क भी लिया जाता है।
फूलों की घाटी रेंज के रेंज ऑफिसर गौरव नेगी के अनुसार इस वर्ष 30 सितंबर तक भारतीय पर्यटकों से 150 रु0 प्रति पर्यटक एवं विदेशी पर्यटकों से 600 रुपए प्रति पर्यटक प्रवेश शुल्क लिया गया, जबकि 1अक्टूबर से प्रवेश शुल्क दरों मे उच्चस्तर पर लिए गए निर्णयों के क्रम मे भारतीय पर्यटकों से 200 रुपए प्रति पर्यटक एवं विदेशी पर्यटकों से 800 रुपए प्रति पर्यटक प्रवेश शुल्क लिया गया, जिससे विभाग को 20लाख 93 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ।
0 टिप्पणियाँ