जोशीमठ कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के स्तंभ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोध सिंह कवाण के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमे कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरीश भंडारी,नगर अध्यक्ष हरेंद्र राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष रोहित परमार,जिला मीडिया कॉर्डिनेटर राकेश रंजन विलंगवाल,शंकर सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी,देवेश्वरी साह ,सुखदेव पैनखंडी, दिगम्बर बिष्ट,प्रकाश नेगी,महेन्द्र नंबूरी, लक्ष्मण बुटोला,व हेमन्त पाण्डे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर मे स्वास्थ्य महकमे की ओर से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमएस खाती, सीएचसी जोशीमठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौतम व मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ