द्वितीय हिमालय हाई एल्टीट्यूड"माना पास-बद्रीनाथ" एमटीबी रैली का हुआ सफल आयोजन।।

---------------- प्रकाश कपरुवाण।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,27सितंबर।
स्की माउंटनेरिंग एशोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान मे द्वितीय हिमालय हाई एल्टीट्यूड एमटीबी"माउंटेन टेरेन बाइक्स"रैली का सफलतम आयोजन हुआ।रैली मे विभिन्न क्षेत्रों के 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
स्की माउंटेन एशोसिएशन उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उच्च हिमालयी क्षेत्र माना पास से श्री बद्रीनाथ धाम तक 54 किमी एमटीबी रैली का आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों के अलावा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
द्वितीय एमटीबी रैली को माना पास से सेना के ले0कर्नल संजय बिष्ट, डीएफओ नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क वीबी मर्तोलिया,नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार,पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व रोप वे प्रोजेक्ट के इंजीनियर दिनेश भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मे बीएसएनएल की ओर से देहरादून परिमंडल के एसडीओ हर्षवर्धन नखोलिया सहित 25 बाइकर्स ने भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजक संस्था स्की माउंटनेरिंग एशोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा सुभाष डिमरी, हरीश भंडारी,चंद्रशेखर चौहान,गिरीश चौहान,राजीव मेहता,विमल पंवार,रघुवीर चौहान, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 श्री बद्रीनाथ पहुंचने पर एमटीबी रैली मे शामिल प्रतिभागियों को बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
स्की माउंटनेरिंग एशोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने द्वितीय एमटीबी रैली के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग,जिला प्रशासन,सेना, आईटीबीपी,बद्री केदार मंदिर समिति,नगर पंचायत बद्रीनाथ व पुलिस प्रशासन सहित आयोजक मंडल के सभी सदस्यों का आभार ब्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ