जोशीमठ,18सितंबर।
जनपद चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को पंच केदारो मे एक कल्पेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित श्री फ्यूंलानारायण धाम के दर्शन एवं पूजा/अर्चना की।
उन्होंने कहा कि यह स्थान अत्यधिक रमणीक व अध्यात्म एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, पर्यटन तीर्थन की दृष्टि से जनपद चमोली का एक डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित हो सकता है इसके प्रयास किए जाएंगे।
उर्गम व फ़्यूलानारायण के नजारे को देख अभिभूत हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है। जहां झर झर झरते झरनें, दूर तक पसरे बुग्याल व वनों का आवरण बहुत ही सुंदर है। उन्होंने कहा कि उर्गम घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं है फ्यूंलानारायण मंदिर पहुंचने के लिए पैदल सड़क ठीक किए जाने की आवश्यकता है, यदि मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाए तो यहां पर्यटन व तीर्थाटन बढ़ सकता है।
फ्यूंलानारायण मंदिर में मुख्य विकास अधिकारी चमोली का मेला कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह एवं पंचनाम देवता के पुजारी अब्बल सिंह पंवार, चंद्र मोहन सिंह पंवार, फ्यूंल्यांण पार्वती देवी कंडवाल, प्रताप सिंह सुभाष सिंह मंहिला मंगल दल अध्यक्षा भरकी रामादेवी ने संयुक्त रूप से फ्यूंलानारायण भगवान की फोटो एवं अंग वस्त्र भेँट किए।
मेला समिति भरकी भेंटा,व जनदेश द्वारा एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी चमोली को दिया गया इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत भी फ्यूंलानारायण धाम से शुरू की गई।
इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी फ्यूंलानारायण एंड फ्रेंड्स ग्रुप के प्रताप सिंह पंवार, सुभाष सिंह रावत, मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य लोगों उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में फ्यूंलानारायण मंदिर से कल्पेश्वर तक जगह जगह बिखरा हुए कचरे को एकत्रित कर कूड़ा डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया।
0 टिप्पणियाँ