जोशीमठ,24सितंबर।
जोशीमठ व्यापार संघ चुनाव मे नैन सिंह भंडारी अध्यक्ष निर्वाचित, जबकि महामंत्री पद पर सौरभ राणा ने बाजी मारी।
अध्यक्ष पद के लिए नैन सिंह भंडारी व अमित सती चुनाव मैदान मे थे,नैन सिंह भंडारी को 320 मत मिले जबकि अमित सती को 249 मत मिले, इस प्रकार नैन सिंह भंडारी 71 मतों से विजयी घोषित हुए।
इसी प्रकार महामंत्री पद पर सौरभ राणा विजयी घोषित हुए, महामंत्री पद के लिए सौरभ राणा,जेपी भट्ट व मुकेश नौटियाल चुनाव मैदान मे थे।
सौरभ राणा को 299 मत,जेपी भट्ट को 180मत तथा मुकेश नौटियाल को 84 मत मिले। इस प्रकार सौरभ राणा 119 मतों से विजयी घोषित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल साह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।।
मुख्य चुनाव अधिकारी माधव सेमवाल ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने शाँति पूर्ण मतदान के लिए सभी व्यापारियों एवं चुनाव में सहयोग कर्ताओं का आभार ब्यक्त किया।।
0 टिप्पणियाँ