खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 26 व 27 सितंबर को।।

जोशीमठ,25सितंबर।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान मे श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय ज्योतिर्मठ -जोशीमठ मे खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 26 व 27 सितंबर को किया जा रहा है।
   
छात्र प्रतियोगिता के खण्ड संयोजक/श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पन्त के अनुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ भाष्कर बेबनी के मार्गदर्शन मे आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे संस्कृत नाटकम,संस्कृत वाद विवाद,संस्कृत समूहगानम,संस्कृत आशुभाषणम,संस्कृत समूहनृत्यम,एवं संस्कृत श्लोकोंचारणम प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉ वीएन खाली मुख्य अथिति होंगें जबकि समापन अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ