चमोली,27सितंबर।
उत्तराखंड के मा.राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री राज्यपाल 28 सितंबर,2023 को 10ः05 बजे सीमांत गांव मलारी पहुंचकर आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात करेंगे।
अपराह्न 11ः10 बजे मलारी से प्रस्थान के बाद अपराह्न 11ः25 बजे बद्रीनाथ धाम पहुॅचेंगे। बद्रीनाथ धाम से अपराह्न 12ः25 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
इससे पूर्व राज्यपाल प्रातः साढ़े सात बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।
0 टिप्पणियाँ