विश्व पर्यटन दिवस पर हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे चलाया विशेष स्वच्छता अभियान ।।

 जोशीमठ,27सितंबर।
विश्व पर्यटन दिवस पर हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।
निदेशक शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला अधिकारी चमोली के निर्देश के क्रम मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0,-15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद जोशीमठ के तत्वावधान मे विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हिम क्रीड़ा स्थल औली मैं  विशेष स्वच्छता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। 
इस दौरान औली की स्कीइंग ढलान, झील, चियरलिफ्ट एरिया आदि मे बृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
स्वच्छता अभियान मे नगर पालिका जोशीमठ के अधिकारी/कर्मचारियों,व पर्यावरण मित्रों के अलावा पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली, ट्रेकिंग दल एवं स्थानीय लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ