------------------ प्रकाश कपरुवाण।
जोशीमठ,27अगस्त।कुमायूँ एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के महासचिव विजय पुरोहित की अध्यक्षता मे पर्यटक आवास गृह जोशीमठ मे हुई बैठक मे दोनों मंडलों के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई व उनके निराकरण को लेकर मंथन हुआ।
बैठक मे संयुक्त कर्मचारी महासंघ चमोलीइकाई का गठन करते हुए श्याम लाल सेंजवाल को अध्यक्ष,विनोद टम्टा को उपाध्यक्ष,दिनेश भट्ट को सचिव,बंदना पंवार को सह सचिव व जगदंबा प्रसाद खंतवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया,जबकि राजेंद्र प्रसाद डिमरी,प्रमोद डिमरी एवं प्रदीप सिंह नेगी को संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया।
बैठक मे उपस्थित कर्मचारियों द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सयुंक्त कर्मचारी महासंघ चमोली इकाई की इस बैठक को महासंघ के महासचिव विजय पुरोहित,प्रमोद डिमरी, राजेन्द्र डिमरी,अनिल जोशियाल,बंदना पंवार,विनोद टम्टा,सीमा नेगी भंडारी,व हरेन्द्र पंवार आदि ने संबोधित किया।
0 टिप्पणियाँ