राष्ट्रीय खेल दिवस:-जोशीमठ मे हुआ तीन दिवसीय खेल उत्सव का आगाज,युवा खेल विकास समिति के तत्वावधान मे हो रहा आयोजन।।

जोशीमठ,27अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस 29अगस्त के अवसर पर युवा खेल विकास समिति जोशीमठ के तत्वाधान मे खेल मैदान रविग्राम मे ओलम्पियन मनीष रावत की मौजूदगी मे तीन दिवसीय खेल महोत्सव का मुख्य अतिथि चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, विशिष्ठ अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ख्याति प्राप्त कवियत्री शशि देवली,नेशनल स्की कोच अजय भट्ट,व साइक्लिस्ट/स्पर्श हिमालय ब्राण्ड एम्बेसडर सोमेश पंवार की उपस्थिति मे शुरू हुए समारोह मे राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ विश्व धरोहर"रम्माण"की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।
ओम प्रकाश डोभाल के कुशल संचालन मे हुए इस समारोह मे युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा व समिति के सदस्यों ने मुख्य अथिति व विशिष्ठ अथितियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ओलम्पियन मनीष रावत द्वारा मशाल रिले के बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।तीन दिवा5 खेलकूद प्रतियोगिताओं मे दौड़ व क्रॉस कंट्री,मेडिसिन बाउल थ्रो,टेबल टेनिस,कबड्डी,बैडमिंटन,सतरंज, गोला फेंक,कुर्सी दौड़,रस्सा कस्सी,व बॉलीबॉल आदि प्रमुख हैं।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र व शिक्षक तथा बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ