थेंग गांव मे बादल फटने से हुई तबाही,दस मकान खतरे की जद मे, सैकड़ों नाली भूमि बर्बाद।।

जोशीमठ,06अगस्त।
शनिवार रात्रि को जोशीमठ ब्लॉक ग्राम सभा थैंग के नौला तोक में बादल फटने के कारण इस तोक के साथ ही  ग्वाड तोक में भी  भारी नुकसान हुआ है।
 
पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है और पेयजल लाइन भी मलबे की भेंट चढ़ गई है।
 बादल फटने के बाद आये मलबे से पूजा  देवी का शौचालय तथा पुष्कर सिंह नेगी का गौशाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर मलबे के साथ ही बह गई है 
 बादल फटने के बाद हुई तबाही से   मुकेश नेगी, कलम सिंह नेगी, मोहन नेगी, धर्म सिंह ,राजेंद्र सिंह पवार , देवेंद्र सिंह पवार , प्रकाश नेगी  धन सिंह , शिव सिंह आदि ग्रामीणों की सैकड़ो नाली  कृषि  भूमि पूर्ण रूप से बह गई है तथा दस परिवारों के आवासीय मकान खतरे की जद मे आ गए है। 
ग्राम प्रधान महाबीर सिंह पंवार ने स्थानीय प्रशासन को थेंग मे हुए ब्यापक नुकसान की जानकारी देते यथाशीघ्र निरीक्षण कर क्षति का आंकलन करने व मोटर मार्ग को खुलवाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ