मूसलाधार बारिश के बाद जोशीमठ मे दिखने लगा भू धंसाव का असर,औली से लेकर मारवाड़ी तक कई स्थानों पर हुआ भूस्खलन।।

जोशीमठ,06अगस्त।
शनिवार को पूरी रात मूसलाधार बारिश ने जोशीमठ मे एक बार भू धंसाव शुरू हो गया है, लगातार हो रही बारिश से पिछले कई दिनों से नगर के विभिन्न वार्डों मे भूस्खलन व मकानों में दरार बढ़ने लगीं थी लेकिन बीती रात्रि की बारिश से काफी नुकसान की सूचना है।
बारिश के कारण सीमान्त नगर जोशीमठ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है,जोशीमठ नगर के शीर्ष पर औली मे भूस्खलन के साथ ही सुनील, पुनागेर,सिंहधार,नरसिंह मंदिर गाँव के निचली ओर के अलावा नगर के लगभग सभी वार्डो मे भूस्खलन हुआ है,जिसके कारण कृषि भूमि व फसल को भी नुकसान हुआ है।
सिंहधार वार्ड मे त्रिदंडी आश्रम पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है।
रविवार को तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा भू धंसाव एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ