जोशीमठ,04अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं दने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर राजीव गाँधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ के छात्र छात्राओं को फल एवं शीतल पेय का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृत गीत का गायन कर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को शुभकामना संदेश प्रेषित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व स्टाफ के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष नितेश चौहान,महामंत्री प्रदीप नौटियाल,कॉपरेटिव बैंक निदेशक मुकेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरूवाणं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद नंबूरी , सुभाष डिमरी, मुकेश डिमरी, जगदीश सती, लक्ष्मण रावत, जयप्रकाश भट्ट, अनिल सकलानी , अमित सती, महाबीर बिष्ट, शुभम रावत आदि उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ