गौरीकुंड हादसा:-अब तक चार शव बरामद,15 लापता लोगों की तलाश जारी।।

रुद्रप्रयाग,04अगस्त।
गौरीकुंड हादसे मे लापता लोगों की तलाश निरंतर जारी है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक चार शव बरामद कर लिए है।
 
 लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बीती रात्रि को  गौरीकुंड से ठीक पहले पुलिया के समीप बनी दुकानें मलबे की भेंट चढ़ गई। पहाड़ी से मलबे व बोल्डर दुकानों को अपने साथ उफनती नदी में ले गए। रात्रि के वक्त गहरी नींद में सोए लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिल सका।
देर रात्रि व सुबह से जारी रेस्क्यू अभियान में अब तक चार शव बरामद कर लिए गए है। 15 लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 19 लोग लापता हो गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ